पानी: water

पानी इतना जरूरी क्यों है
 1 दिन में हमें कितना पानी पीना चाहिए

दोस्तों हमारे शरीर में 60-70% पानी होता है हमारे द्वारा किए गए पानी का इस्तेमाल हमारे इंटरनल ऑर्गन जैसे कि किडनी; फेफड़े; लीवर; पाचन तंत्र लगभग शरीर के सभी हिस्सों को ठीक करें से काम करने और हमारे शरीर की कोशिकाओं जिंदा रखने में होता है
 
अब सवाल यह उठता है कि दिन भर में हमें कम से कम कितना पानी पिया जा सकता है और अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है तो उसे किस तरह से पता लगाया जा सकता है

दोस्तों शरीर में पानी की कमी होते ही पेशाब का रंग पीला पड़ने लगता है और पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है चेहरे चेहरे व शरीर की त्वचा भी धीरे धीरे रूखे; बेजान और ढीली पड़ने लगती है और अगर शुरू में ही पानी पीने के सही तरीके पर ध्यान ना दिया जाए तो यह लक्षण भविष्य में गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकते हैं इसलिए हर दिन एक नियमित मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है

अब बात आती है दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए और पानी किस तरह का होना चाहिए
गर्म ;ठंडा या नार्ल

दोस्तों उसके लिए हमें यह जानना होगा की पानी में क्या-क्या होता है और कौन-कौन सी प्रॉब्लम में फायदा पहुंचाता है दोस्तों पानी में जीरो कैलोरी होने के बाद भी हमारे शरीर को हाइड्रेट कर के शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत मदद करता है त्वचा को साफ रखता है दिमागी ताकत और पाचन क्रिया व आंख और हड्डी लगभग हमारे शरीर के सभी अंगों को ठीक तरह से काम करने में बहुत मदद करता है इसलिए पानी कितना जरूरी होता है कि भोजन खाए बिना कोई व्यक्ति लंबे समय तक रह सकता है लेकिन पानी के बिना लंबे समय तक रह पाना संभव नहीं है माल ;पसीना ; पेशाब पर सांस लेने की प्रक्रिया मैं लगभग 2 लीटर पानी हमारे शरीर से हर दिन बाहर निकल जाता है जिसे वापस पाना बहुत जरूरी होता है वैसे किसी व्यक्ति को दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए यह उस व्यक्ति की सेहत और वह जहां रहता है उस जगह का मौसम व उसके वजन और उसकी फिजिकल एक्टिविटी पर निर्भर करता है एक सामान्य व्यक्ति को दिन भर में 2-5. 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए

अब यहां पर यह सवाल भी उठता है अगर जरूरत से ज्यादा पानी पी लेने से शरीर को कोई नुकसान भी हो सकता है क्या??

तो इसका जवाब बहुत ही सिंपल है जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज हमारे शरीर को नुकसान ही करती है ज्यादा मात्रा में पानी पीने से हमारी किडनी का काम बढ़ जाता है और खून में सोडियम के कम होने के चांसेस बढ़ जाते हैं अब अब हम आपको बताएंगे कि पानी कैसे पीना चाहिए हमें हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए यह हमारे शरीर के लिए सही स्त्रोत है

Comments