पत्तेदार सब्जियों के फायदे और नुकसान |

यदि अपने आहार में नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करते है तो कई तरह की गंभीर बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते है। यदि हरी सब्जी के फायदे की बात करे तो वजन कम करने में, हृदय रोग, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल कम करने में, उच्च रक्तचाप आदि की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। चलिए आज के लेख में आपको हरी सब्जी के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 


  • हरी सब्जी के पोषक तत्व क्या हैं ? (Nutrition Facts of Green Vegetables in Hindi)
  • हरी सब्जी खाने के फायदे ? (What are the Benefits of Green Vegetables in Hindi)
  • हरी सब्जी के नुकसान ? (What are the Side-Effects of Green Vegetables in Hindi)

हरी सब्जी के पोषक तत्व क्या हैं ? (Nutrition Facts of Green Vegetables in Hindi)

हरी सब्जियों में कई तरह की सब्जिया शामिल है जो अलग -अलग रंग की है। आहार में हरी सब्जी को रोजाना शामिल करना चाहिए क्योंकि शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन, फाइबर, खनिज, कम मात्रा में कैलोरी होती है। हमारे शरीर के लिए हरी सब्जियां फायेमंद होती है।   

हरी सब्जी खाने के फायदे ? (What are the Benefits of Green Vegetables in Hindi)

हरी सब्जी खाने के निम्नलिखित फायदे है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • तनाव दूर करने में हरी सब्जी के फायदे  तनाव की समस्या होने से शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होता है जो तनाव को रोकने में सहायक होता है। हरी सब्जियों के साथ व्यक्ति को रोजाना व्यायाम करना चाहिए। इससे तनाव को दूर किया जा सकता है। 
  • वजन कम करने के लिए हरी सब्जी के फायदे – हरी सब्जियों में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को नियंत्रित करता है। वजन कम करने के लिए अपने डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। जिन लोगो को बार -बार भूख लगती है उनको हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जी में कैलोरी कम होता है जो वसा को बढ़ाता नहीं है और वजन को संतुलित करता है

  • कैंसर से बचने के लिए हरी सब्जी खाने के फायदे – हरी सब्जियों में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट होता है। शरीर में अनियंत्रित कोशिका को नष्ट करने के लिए हरी सब्जी फायदेमंद होता है। यदि आगे कैंसर के खतरे से बचाव करना चाहते है तो हरी सब्जी को आहार में शामिल करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को गंभीर कैंसर की समस्या है तो घरेलु उपाय की जगह चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए।
  • हरी सब्जी खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए – हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हरी सब्जी का सेवन करना चाहते है। गहरी और हरे रंग पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन होते है। हृदय स्वास्थ्य के लिए आहार में हरी सब्जी को शामिल करना चाहिए। 

  • चयापचय को बढ़ाने में हरी सब्जी के फायदे – चयापचय क्रिया का मजबूत होना मतलब शरीर का स्वस्थ होना होता है। हरी सब्जियों में उच्च मात्रा में फाइबर व आयरन होता है जो चयापचय क्रिया में सुधार करता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है खून की कमी को दूर करता है। चयापचय मजबूत होने पर पेट से संबंधित समस्या का जोखिम नहीं होता है।
  • इम्युनिटी को बढ़ाने में हरी सब्जी के फायदे  शरीर को रोग व संक्रमण से लड़ने में इम्युनिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हरी सब्जियों में विटामिन व खनिज होता है जो इम्म्युंटी को मजबूत करने में मदद करता है। अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना चाहते है तो आहार में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। 

हरी सब्जी के नुकसान ? (What are the Side-Effects of Green Vegetables in Hindi)

हरी सब्जी के फायदे तो बहुत है साथ ही कुछ नुकसान भी होते है। 

  • हमेशा ताजी हरी सब्जियों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाती है। हरी सब्जियों का उपयोग करने से स्वास्थ्य की कई बीमारियों से बचाव करता है। 
  • हरी सब्जियों में फाइबर की उच्च मात्रा होती है और अत्यधिक सेवन करने से पाचन से जुडी समस्या होने लगती है। जैसे दस्त, अपच, उल्टी हो सकता है। 
  • हरी सब्जियों को अच्छे से धोकर बनाने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। इसमें कीटनाशक होते है जो शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकते है। 
  • हरी सब्जी का सेवन करने से शरीर में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। 
  • यदि हरी सब्जियों में किसी सब्जी से एलर्जी होती है उनका सेवन करने से बचना चाहिए। 

हमें आशा है की आपके प्रश्न हरी सब्जी खाने के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपको हरी सब्जी खाने से किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। 

Comments